Uttarakhand weather-राज्य में भारी बारिश की चेतावनी,इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी

ख़बर शेयर करें -

Weather, uttarakhand weather, dehradun weather, nainital weather
राज्य मे बारिश से अभी राहत मिलने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है।जहाँ लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल बारिश से राहत के आसार नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अगले 72 घंटे भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 23 और 24 अगस्त को भारी वर्षा का रेड अलर्ट जबकि 25 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 23 अगस्त बुधवार को राज्य के 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जबकि अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य के आठ जिलों टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य में दो दिन तक भारी बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 23 और 24 अगस्त को आठ जिलों टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम निदेशक के मुताबिक 25 अगस्त को भी बारिश का दौर जारी रहेगा इस दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम निदेशक के मुताबिक 26 अगस्त के बाद बारिश में कुछ कमी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड के चंपावत, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में 23 अगस्त बुधवार को कक्षा 01 से 12 तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इसके साथ ही समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

वहीं लोगों सै बरसात के समय नदीनालोंसे दूर रहने और यात्रा करते समय सावधानी बरतने की भी बात कही है।

Ad_RCHMCT