बिग ब्रेकिंग- पिता द्वारा डांटने पर  भीमताल झील मे कूदी महिला, पुलिस ने ऐसे बचाया, देखिए वीडियो

ख़बर शेयर करें -

भीमताल झील में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करती युवती को भीमताल पुलिस ने बचाया, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार

आज दिनांक 17-01-2025 को थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा अपने सरकारी वाहन में चालक कानि० मनोज पन्त व उ0नि0 गगनदीप सिंह के साथ थाना भीमताल क्षेत्र में चैकिंग हेतु रवाना होकर तल्लीताल से पहले हल्द्वानी रोड की ओर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

चेकिंग के दौरान उन्होंने अचानक देखा कि एक युवती जो भीमताल झील के किनारे लगे पेड़ पर चढ़ी थी एकाएक पेड़ से झील में कूद गई। जिसे तत्काल पुलिस टीम द्वारा रस्सी की सहायता से झील से बाहर सुरक्षित निकाला गया। तत्पश्चात थाने से एक महिला पुलिस कर्मी को मौके पर बुलवाकर उस युवती को थाना भीमताल भिजवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

युवती से पूछताछ की गई तो उसने बताया गया कि उसके पिता द्वारा किसी बात पर उसे डांटा गया था, जिस कारण उसने घर से गुस्सा होकर भीमताल झील में कूद कर जान देने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस ने बचा लिया। युवती को काउंसलिंग कराकर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार
Ad_RCHMCT