उत्तराखंड में नए साल में मौसम का बड़ा बदलाव, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नए साल से पहले उत्तराखंड में मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं, जिससे लोगों में हल्की-सी चिंता है। फिलहाल राज्य में मौसम शुष्क बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिली हुई है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे सुबह और शाम के समय आवागमन में कठिनाइयां हो रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज मौसम शुष्क रहेगा। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति बन सकती है, जिसके मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बर्फबारी की उम्मीद है, जबकि 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

आज देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घना कोहरा छा सकता है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में शीत दिवस की स्थिति को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ad_RCHMCT