बड़ा फैसला- उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने यूसीसी के ड्राफ्ट पर लगाई मुहर

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट ने समान नागरिक संहिता कानून के ड्राफ्ट पर अपनी मुहर लगा दी है। रविवार शाम को हुई कैबिनेट बैठक में समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

कैबिनेट ने यूसीसी ड्राफ्ट पर अपनी मुहर लगाई। इसके बाद अब 5 से 8 फरवरी तक आहूत होने वाले सदन के पटल पर यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट रखा जाएगा। बता दें कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित कमेटी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ड्राफ्ट के दस्तावेज सौंपे थे।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

इसके बाद से ही यह तय माना जा रहा है कि धामी सरकार यूसीसी को लागू कर देगी। इसे लागू करने से उत्तराखंड यूसीसी अपनाने वाला पहला राज्य बन गया है। इसके लिए 24 घंटे के भीतर धामी मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक आहूत की गई। 

Ad_RCHMCT