Uttarakhand Weather-तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान,इन जिलों मे मध्यम से भारी बर्फबारी की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand Weather-राज्य में चल रही शीतलहर के बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,बागेश्वर,पिथौरागढ़,जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए इन जनपदों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना है जिसके चलते कहीं-कहीं बर्फ जमा होने के कारण सड़को में अबरोध और विद्युत दूरसंचार व्यवस्था में रुकावट आ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मौसम विभाग ने राज्य सरकार को 2500 मी या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानो पर बेहद सतर्कता बरतने के भी निर्देश दिए हैं इसके अलावा मौसम विभाग ने अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा बर्फबारी 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की भी संभावना जताई है मौसम विभाग का कहना है कि शेष जनपदों के अनेक स्थानों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात होने का येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।

Ad_RCHMCT