बड़ी खबर-काशीपुर मे 2000 लीटर अवैध ENA (EXTRA NETURAL ALCOHAL) के साथ एक शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी मणिकान्त मिश्रा के निर्देशानुसार नशा तस्करो पर कड़े प्रहार लगातार।

2000 लीटर अवैध ENA (EXTRA NETURAL ALCOHAL)  के  साथ एक शातिर नशा तस्कर गिरफ्तार

काशीपुर पुलिस व उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने संयुक्त रुप से की बडी कार्यवाही


एसटीएफ उत्तर प्रदेश की सूचना पर एसएसपी महोदय द्वारा दिए गए थे निर्देश

अभियुक्त द्वारा प्राथमिक पूछताछ में आईजीएल कम्पनी से निर्मित माल होना बताया गया, की जा रही है विस्तृत पूछताछ

गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर काशीपुर और बाजपुर से बरामद हुआ भारी मात्रा में ENA (EXTRA NETURAL ALCOHAL)

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

शराब बनाने के उपयोग में लाया जाता है ENA (EXTRA NETURAL ALCOHAL)

प्रकरण मे आईजीएल फैक्ट्री से जुडे लोगो की भूमिका की भी की जा रही है जॉच ।

शुक्रवार को गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश से एसटीएफ उत्तर प्रदेश मय पुलिसजन के थाना रेहड में पंजीकृत एफआईआऱ नं0 40/2025 धारा 3(5), 303(2), 317(2), 274, 275 बीएनएस एंव 60/72 आबकारी अधिनियम में वांछित अभियुक्त सुखविन्दर सिंह उर्फ सेठी पुत्र अवतार सिंह निवासी हाल बाला फार्म बेरिया दौलत थाना केलाखेडा जनपद उधमसिंहनगर की तलाश में चौकी कुण्डेश्वरी आये जहां चौकी कुण्डेश्वरी पुलिस द्वारा एसटीएफ टीम के साथ चौकी कुण्डेश्वरी क्षेत्र में अभियुक्त सुखविन्दर सिंह उपरोक्त के घर पर दबिश दी गयी अभियुक्त सुखविन्दर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी हाल बाला फार्म बेरिया दौलत थाना केलाखेडा जनपद उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

दौराने गिरफ्तारी अभियुक्त के घर से 08 प्लास्टिक के नीले रंग के केनों में 50-50 लीटर ENA (EXTRA NETURAL ALCOHAL) बरामद किया गया ।

अभियुक्त द्वारा अवैध तरीके से शराब बनाये जाने तथा बिना प्राधिकार के ENA (EXTRA NETURAL ALCOHAL) कब्जे में रखना पाये जाने पर अभियुक्त के विरूद्ध को कोतवाली काशीपुर में – 211/25 धारा 3(5)/274/275/317(4/317(5) BNS व धारा 60/63 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बाजपुर क्षेत्र में भी ENA (EXTRA NETURAL ALCOHAL) रखा होना बताया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

अभियुक्त की निशादेही पर थाना बाजपुर क्षेत्रान्तर्गत एक दुकान से 50-50 लीटर के कुल 31 प्लास्टिक के जरिकेनो में प्रत्येक में 50-50 लीटर ENA (EXTRA NETURAL ALCOHAL) एवं पाँच पीले रंग के कट्टों में नकली शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले खाली पव्वे बरामद किये गये ।

Ad_RCHMCT