बड़ी खबर-जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार रामनगर की पुरानी तहसील में सतही पार्किंग ( Surface Parking) का विकास कार्य शुरू

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशानुसार रामनगर की पुरानी तहसील में सतही पार्किंग का विकास कार्य शुरू

29 सितंबर को जिलाधिकारी, नैनीताल के रामनगर दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों के अनुपालन में, प्राधिकरण ने रामनगर की पुरानी तहसील क्षेत्र में सतही पार्किंग ( Surface Parking) क्षेत्र के विकास का कार्य प्रारंभ कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

इस पहल का उद्देश्य स्थानीय बुनियादी ढांचे में सुधार करना और क्षेत्र में पार्किंग से संबंधित समस्याओं का समाधान करना है, जिससे निवासियों और आगंतुकों को सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

आज, उप जिलाधिकारी (एसडीएम) रामनगर राहुल शाह और प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता (जेई) अंकित बोरा ने परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया।

इस दौरान, एसडीएम श्री शाह ने ठेकेदार को कार्य की प्राथमिकता बढ़ाने और इसे शीघ्रता से पूरा करने का निर्देश दिया, जिसमें सतह और बाउंड्री वर्क को 28 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया। त्योहारी  सीजन के दृष्टिगत 28 अक्टूबर के अपरान्ह से पार्किंग अस्थाई रूप से उपलब्ध की जाएगी।

Ad_RCHMCT