हल्द्वानी में एमबी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर हंगामा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के एमबी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर आज छात्रों ने हंगामा करते हुए प्राचार्य को बंधक बना लिया। उच्च न्यायालय में सुनवाई के बाद से छात्र नेता उग्र हो गए हैं, जो चुनाव की तैयारी में जुटे थे। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

आज सुबह से ही बी कॉलेज में छात्रों और प्राचार्य के बीच तनातनी शुरू हो गई। छात्रों ने पहले प्राचार्य को कॉलेज परिसर के बाहर ही रोककर अपनी नाराजगी जताई। इसके बाद, जब प्राचार्य प्रैक्टिकल बोर्ड के कमरे में पहुंचे, तो बाहर से छात्रों ने नारेबाजी शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

कॉलेज प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। छात्रों को कॉलेज परिसर से बाहर निकाला जा रहा है ताकि शांति बनी रहे। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

महाविद्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि छात्रों ने प्राचार्य को बंधक बना लिया है, जिससे उनमें आक्रोश है। समाचार लिखे जाने तक प्राचार्य प्रोफेसर एनएस बनकोटी प्रैक्टिकल बोर्ड के भीतर ही थे, जबकि बाहर छात्रों का हंगामा जारी था।

Ad_RCHMCT