बड़ी खबर- प्रॉपर्टी डीलरों के इस कांड से रहे सावधान ,उत्तराखंड के इस इलाके में 7 साल बाद जिंदा हुई मरी हुई महिला

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए कई लोग मौजूद है और भोली भाली जनता के साथ शातिर लोग कई बार ठगी जरूर कर जाते हैं बात की जाए जमीन खरीदने की तो हर इंसान अपनी जिंदगी में जरूर कोशिश करता है कि वह अपने लिए या फिर अपने आने वाली पीढ़ी के लिए एक जमीन तो खरीदी ले लेकिन जमीन खरीदने को लेकर भी आज के समय में कई लोग ठगी कर जाते हैं एक ऐसा ही मामला देहरादून के राजपुर क्षेत्र से सामने आ रहा है ।

यहां पर कोलोनाइजरों ने जमीन खरीदने के चक्कर में सवा करोड़ की रकम गंवा दी। आरोपियों ने एक फर्जी महिला की मदद से पीड़ितों को करोड़ों का चूना लगा दिया। इस मामले में राजपुर थाने में 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित भोपाल सिंह नेगी कोलोनाइजर हैं, वो वसंत विहार क्षेत्र में रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों की मनमानी पर लगाम: महंगी किताबों और अवैध वसूली पर जिलाधिकारी का सख्त रुख

पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात सुरेंद्र अरोड़ा निवासी ट्रांसपोर्टनगर रोड से हुई। उसने बताया कि उनकी दूर की रिश्तेदार माया आडवाणी की करीब 1 बीघा जमीन मालसी में है और वह जमीन बेचना चाहती है। जमीन को बेचने का अधिकार उनके पार्टनर विकास कुमार निवासी भगवानपुर देहरादून व इरफान निवासी सिंहनीवाला मालसी के पास है।

आरोपी ने यह भी बताया कि माया आडवाणी की जमीन के बगल में ही गीताराम नौटियाल और एसएस मेहरा की भी जमीन है। यह लोग भी अपनी जमीन को बेचना चाहते हैं। आरोपियों ने 13 फरवरी 2022 को पीड़ित की गीताराम नौटियाल से मुलाकात कराई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, रामनगर और भवाली के नामी स्कूलों पर प्रशासन की गाज; 15 दिनों में बुक लिस्ट बदलने के निर्देश



गीताराम नौटियाल ने बताया कि उनकी जमीन के पास की जमीन माया आडवाणी की है। सुरेंद्र अरोड़ा व इरफान के झांसे में आकर पीड़ित जमीन खरीदने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने इरफान और गीताराम नौटियाल को बयाना राशि भी दे दी।

पीड़ित ने आरोपियों से कहा कि वो जमीन की स्वामी माया आडवाणी से मिलना चाहते हैं, ताकि जमीन की रजिस्ट्री हो सके। तब सुरेंद्र अरोड़ा और अन्य आरोपी 28 अप्रैल को एक महिला को दिल्ली से देहरादून लेकर आए। आरोपियों ने उसका नाम माया आडवाणी बताया। इसके बाद 28 अप्रैल से 25 जून के बीच आरोपियों ने एक करोड़ 26 लाख रुपये पीड़ित से लिए। जमीन की रजिस्ट्री भी करा दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तमंचे की नोक पर लूट! स्कूटी से पीछा कर वारदात करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

इस बीच 30 जून को पीड़ित के पास एक व्यक्ति आया। उसने जो खुलासा किया वो बेहद हैरान करने वाला था। व्यक्ति ने बताया कि जमीन उसकी मां माया आडवाणी की है, जिनकी मौत 7 साल पहले हो चुकी है। पीड़ित ने जब आरोपियों की ओर से तैयार रजिस्ट्री उस व्यक्ति को दिखाई तो उसने फोटो में दिख रही महिला को पहचानने से साफ इनकार कर दिया। अब इस मामले में पुलिस ने महिला समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

Ad_RCHMCT