उत्तराखंड के इस जिले में स्टेनोग्राफर परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने आयोग के लिए कही ये बात

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा स्टेनोग्राफी की जो भर्ती कराई गई थी जिस में चयनित अभ्यर्थियों को आयोग के द्वारा काफी लंबे समय से लटका हुआ है इसी को लेकर एक बड़ी खबर उधम सिंह नगर जिले से सामने आ रही है यहां पर स्टेनोग्राफर (आशुलिपिक) भर्ती में चयनित ऊधमसिंह नगर जिले के अभ्यर्थियों ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ऊधमसिंह नगर से अधिक अभ्यर्थियों के चयन के नाम पर भर्ती को लटकाए हुए है। इस भर्ती में किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

चयनित अभ्यर्थियों ने प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में कहा कि विभिन्न विभागों में 162 पदों के लिए 2020 में विज्ञापन निकाला गया। मार्च 2021 में इसके लिए लिखित परीक्षा कराई गई। मार्च 2022 में परीक्षा परिणाम जारी किया गया। आयोग की ओर से 110 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, लेकिन उन्हें अब तक नियुक्ति नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से यह कहा जा रहा है कि 110 में से 47 अभ्यर्थियों का चयन ऊधमसिंह नगर जिले से हुआ है। इसी आधार पर भर्ती को संदेह के घेरे में लिया जा रहा है। इस प्रकरण में पूर्व में हुई जांच में किसी तरह की गड़बड़ी के साक्ष्य नहीं मिले थे। मीडिया से वार्ता के दौरान अर्चित भट्ट, आलोक, देवेंद्र सिंह, रेनू पंत, सुषमा, हमजा आदि शामिल रहे

Ad_RCHMCT