बड़ी खबर-मुंबई शिफ्ट हुए ऋषभ पंत, लिगामेंट इंजरी का होगा इलाज

ख़बर शेयर करें -


भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को मुंबई शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें आज हवाई मार्ग से मुंबई भेजा गया।


आपको बता दें कि ऋषभ पंत के दाहिने घुटने में लिगामेंट इंजरी है। इस लिगामेंट इंजरी के इलाज के लिए सर्जरी की जरूरत महसूस की जा रही है।

इसीलिए BCCI और DDCA ने ऋषभ पंत को बेहतर इलाज के लिए मुंबई के लीलावती अस्पताल शिफ्ट करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति


बुधवार को ऋषभ पंत दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे के आसपास मैक्स अस्पताल की एंबुलेंस में जॉलीग्रांट एअरपोर्ट के लिए निकले। इसके बाद वो मुंबई के लिए रवाना हो गए।


एअरपोर्ट पर क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद रहे। उनके साथ ही ऋषभ मुंबई के लिए रवाना हुए। इस बीच ऋषभ की मां और बहन भी उनके साथ गईं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज


वहीं बताया जा रहा है कि ऋषभ को माथे पर और पीठ पर लगी चोटों में राहत मिल गई लेकिन घुटने की इंजरी में कोई खास आराम नहीं मिल पा रहा था

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

ऐसे में DDCA ने उन्हे मुंबई शिफ्ट किया गया है। मुंबई के लीलावती अस्पताल में लिगामेंट इंजरी के विशेषज्ञ डाक्टर अब ऋषभ पंत का इलाज करेंगे।


बताया जा रहा कि ऋषभ पंत की हालत को देखने के बाद उन्हें विदेश भेजने का भी फैसला लिया जा सकता है।

Ad_RCHMCT