ब्रेकिंग:-यहाँ हुई हत्या के आरोपियों को उधमसिंहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS

खटीमा में हुई हत्या के आरोपियों को उधमसिंहनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मंगलवार को राजेन्द्र प्रसाद रस्तोगी पुत्र स्व0 नारायण लाल रस्तोगी निवासी वार्ड नं. 17 शिव कालौनी खटीमा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर बाबत् शिकायतकर्ता के पड़ोस में रहने वाले चन्द्रपाल पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नं. 17 शिव कालौनी खटीमा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा वादी के पुत्र नितिन कुमार अपने साथ ले जाना और समय 11.45 बजे पुनः घर आकर वादी के पुत्र की बेहोशी की हालत में पीछे प्लाट में पड़े होने की सूचना देने जिसको परिजनो द्वारा तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाने, चिकित्सकों द्वारा वादी के पुत्र को मृत घोषित कर देने सम्बन्धी दाखिल करायी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा में एफआईआर नं.-03/2023 धारा 304 आईपीसी बनाम् चन्द्रपाल पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नं. 17 शिव कालौनी खटीमा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार के सुपुर्द हुई।

जिनके द्वारा दौराने विवेचना संजय कुमार गुप्ता पुत्र बालकिशन निवासी ग्राम बगोछा थाना पिहानी जनपद हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी वार्ड नं. 17 शिव कालौनी थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर का नाम मुकदमा वाला में प्रकाश में आया, जिसके द्वारा नामजद अभियुक्त चन्द्रपाल पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नं. 17 शिव कालौनी खटीमा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर के साथ अत्यधिक शराब का सेवन कर दोनों व्यक्तियों द्वारा वादी के पुत्र नितिन रस्तोगी के साथ गाली गलौच एवं मारपीट करने से मृत्यु हो जाने पर

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

दिनांक 31/12/2022 की रात्रि से ही अभियुक्तगण घटना कारित कर एवं मुकदमा पंजीकृत होने से ही लगातार फरार चल रहे थे जो लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहे थे।

अभियोगों में तत्काल अनावरण एवं अभियुक्तगणों गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के सफल पर्यवेक्षण में तथा  क्षेत्राधिकारी खटीमा वीर सिंह के निर्देशन, प्रभारी निरीक्षक व वरिष्ठ उपनिरीक्षक खटीमा के नेतृत्व में थाना स्थानीय से टीम का गठन किया गया।

उक्त गठित टीम द्वारा आज बुधवार को अभियुक्तगण (1) चन्द्रपाल पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नं. 17 शिव कालौनी खटीमा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर (2) संजय कुमार गुप्ता पुत्र बालकिशन निवासी ग्राम बगोछा थाना पिहानी जनपद हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी वार्ड नं. 17 शिव कालौनी थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर को टेड़ाघाट से गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को आज समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1- चन्द्रपाल पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नं. 17 शिव कालौनी खटीमा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर । 2- संजय कुमार गुप्ता पुत्र बालकिशन निवासी ग्राम बगोहा थाना पिहानी जनपद हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी वार्ड नं. 17 शिव कालौनी थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर।

Ad_RCHMCT