बड़ी खबर-(देहरादून) शासन से बड़ी खबर, आईएएस (IAS) अधिकारियों के स्थानान्तरण/तैनाती आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal देहरादून- स्थानान्तरण/तैनाती

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही उत्तराखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

तबादले के तहत  दीपक रामचन्द्र सेट (IAS-2022) को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी से हटाकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है। वहीं राहुल आनन्द (IAS-2022) को रानीखेत से स्थानांतरित कर देहरादून भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

बाध्य प्रतीक्षा में चल रहीं दो अधिकारी सुश्री गौरी प्रभात (IAS-2022) और सुश्री दीक्षिता जोशी (IAS-2022) को भी नई तैनाती दी गई है। गौरी प्रभात को रानीखेत और दीक्षिता जोशी को पौड़ी का संयुक्त मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

शासन ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए पदभार ग्रहण करें और इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें।

यह फेरबदल राज्य में प्रशासनिक गतिविधियों को गति देने और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

तत्काल प्रभाव से निम्न तालिका में उल्लिखित भारतीय प्रशासनिक सेवा के निम्न अधिकारियों को उनके नाम के सम्मुख कॉलम-3 में अंकित उनकी वर्तमान तैनाती के पदभार/विभाग में से कॉलम 4 में उल्लिखित पदभार से अवमुक्त करते हुए, कॉलम 5 में उल्लिखित पदभार/विभाग में तैनात किया जाता है-

Ad_RCHMCT