उत्तराखंड में मौसम का बिगड़ा मिजाज, 5 अगस्त तक जारी रहेगा भारी बारिश का दौर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में फिलहाल मौसम का मिजाज खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। खासकर चार अगस्त को कुमाऊं मंडल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तीन अगस्त को देहरादून और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना है, वहीं अन्य जिलों में भी वर्षा के आसार बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

मौसम विभाग की वीडियो बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश के सभी जनपदों में तेज बारिश और तेज हवाओं के चलते 5 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी है। फिलहाल बारिश के तेज होने या कम होने को लेकर कोई राहत नहीं मिल रही है और अगले कुछ दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

मौसम विभाग ने जनता से विशेष सावधानी बरतने और आवश्यक बचाव उपाय अपनाने की अपील की है। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे बारिश से जुड़ी आपदाओं को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें और अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।

Ad_RCHMCT