बड़ी खबर-(देहरादून) नगर निकाय चुनाव मे आरक्षण की अधिसूचना को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन हो सकती है जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal.in देहरादून

राज्य मे नगर निकाय चुनावों की तैयारियों तेजी से चल रही हैं, वहीं अभी राज्य में आरक्षण की अनंतिम सूची को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं। आरक्षण के बाद भाजपा और कांग्रेस भी अपने प्रत्याशी घोषित कर देंगें।

सभी जिलाधिकारी रविवार को नगर निगमों में पार्षद, नगर पालिका और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्यों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

अपर निदेशक शहरी विकास डॉ. ललित नारायण मिश्र ने सभी जिलाधिकारियों को शुक्रवार को पत्र भेज कहा गया कि रविवार तक नगर निकायों में वार्ड सदस्य व पार्षद पदों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर सात दिन में आपत्तियों का निराकरण करें और रिपोर्ट निदेशालय को भेजें।ओबीसी आरक्षण एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की रिपोर्ट के हिसाब से निर्धारित करना होगा। निदेशालय के स्तर से नगर निगम मेयर, नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्षों के आरक्षण की अनंतिम अधूिसचना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। एक-दो दिन में इनकी अधिसूचना जारी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

शहरी विकास निदेशालय ने निकायों में वार्ड सदस्य एवं पार्षद पदों के आरक्षण की समयसीमा जारी कर दी है। सभी जिलाधिकारियों के इस टाइमलाइन में आरक्षण निर्धारण करना होगा। अपर निदेशक डॉ. ललित नारायण मिश्रा के मुताबिक, डीएम के स्तर से 14 दिसंबर को निकायों में आरक्षण की अनन्तिम अधिसूचना जारी होने के बाद 15 दिसंबर से 21 दिसंबर के बीच इन पर आपत्तियां प्राप्त की जा सकेंगी। 22 दिसंबर को जिलाधिकारियों को अपनी रिपोर्ट शहरी विकास निदेशालय को भेजनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

वहीं प्रदेश मे राजनैतिक दल भी अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं। भाजपा ने तो अपने प्रभारी भी बना दिये हैं।

Ad_RCHMCT