बड़ी खबर-काशीपुर-धामपुर के बीच रेल लाइन के सर्वे को रेल मंत्रालय की मंजूरी,सीएम धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री का किया आभार व्यक्त

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल मंत्रालय द्वारा काशीपुर-धामपुर के बीच 58 किलोमीटर रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में केन्द्रीय रेल मंत्री से अनुरोध किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  चीना पीक के दुर्गम जंगलों में लापता युवक की खोज: नैनीताल पुलिस, SDRF और डॉग स्क्वॉड का बड़ा सर्च अभियान

मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केन्द्रीय रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी वर्षों में इस रेल लाइन के निर्माण से कुमाऊँ क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम: पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन-बोनस न देने पर भड़के पार्षद, MSWM कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग

यह रेल लाईन पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड को जोडने का भी कार्य करेगा तथा पर्यटकों को भी इससे आवागमन में सुविधा होगी।

Ad_RCHMCT