बड़ी खबर-मुख्यमंत्री धामी के प्रयासों से रामनगर स्थित धनगढ़ी पुल हेतु 29 करोड़ 65 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से रामनगर स्थित धनगढ़ी पल हेतु भारत सरकार से 29 करोड़ 65 लख रुपए की धनराशि आवंटित करते हुए तकनीकी एवं वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि लंबे समय से जनता की मांग को देखते हुए मुख्यमंत्री जी के प्रयासों से रामनगर स्थित धनगढ़ी पुल के निर्माण के लिए 29 करोड़ 65 लख रुपए भारत सरकार द्वारा आवंटित किए गए हैं इसके साथ ही तकनीकी वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी प्रदान की गई है जिलाधिकारी द्वारा विभाग को शीघ्र ही पुल के टेंडर की कार्रवाई को पूरा कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस पुल के बनने से न सिर्फ यातायात सुगम होगा बल्कि बरसात या आपदा की दृष्टि में भी सुरक्षित आवागमन किया जा सकेगा।

Ad_RCHMCT