बड़ी खबर-(हल्द्वानी) भारी बारिश के चलते कल जिले के स्कूलों मे छुट्टी घोषित

ख़बर शेयर करें -

भारत मौसम विभाग, देहरादून से दिनांक 03 जुलाई, 2024 को प्रातः 10:30 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार जनपद नैनीताल में दिनोंक 04.07.2024 से दिनांक 06.07.2024 तक को जनपद में कहीं-कहीं भारी से अत्यन्त भारी तथा कुछ जगह पर बहुत वर्षा होने के साथ वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर (रड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों/गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय और आवास के कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास; योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 04.07.2024 (गुरुवार), को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विकास को रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केंद्रीय व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की; चारधाम रूट पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 04.07.2024 (गुरुवार), को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों संघ किसान आयोग की अहम बैठक संपन्न

शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Ad_RCHMCT