बड़ी खबर-(उत्तराखंड) भारी बारिश की संभावना के चलते कल गुरुवार 4 जुलाई को इस जिले मे स्कूलों की छुट्टी

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर-जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 04 जुलाई तक जनपद में कहीं कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गयी है, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त मैदानी क्षेत्रों में कहीं कहीं मध्यम से भारी वर्षा हो रही है, जिसके फलस्वरूप नदियों/नालों/गंधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 04 जुलाई (बृहस्पतिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रो में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुये 04 जुलाई (बृहस्पतिवार) को जनपद उधम सिंह नगर क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेगें।

Ad_RCHMCT