बड़ी खबर-हरिद्वार ज्वैलर्स डकैती कांड का खुलासा….एक बदमाश मुठभेड़ मे ढ़ेर…..दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ज्वालापुर हरिद्वार क्षेत्र में श्री बालाजी ज्वैलर्स में बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े डकैती प्रकरण में 15 सितंबर की रात्रि भेल तिराहा, बहादराबाद पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार 02 बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड में सतेंद्र पाल उर्फ़ लक्की मुठभेड के दौरान गोली लगने पर मृत्यु हो गयी व 01 अन्य बदमाश फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

आरोपी संतेन्द्र के विरूद्ध पंजाब में आपराधिक मामले दर्ज है व 01 लाख रूपये का ईनाम भी घोषित है।

डकैती में शामिल 02 अन्य अभियुक्तों गुरदीप सिंह उर्फ मोनी और जयदीप सिंह उर्फ माना डकैती में लूटे गए आभूषण,आठ सोने की चेन, के साथ ख्याति ढाबा के नजदीक से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा की गई है।

Ad_RCHMCT