बड़ी खबर-भारी बारिश का अलर्ट,इस जिले में भी स्कूलों में छुट्टी के आदेश

ख़बर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग, भोसम विज्ञान केन्द्र देहरादून से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 12 सितम्बर 2024 को प्रातः 10:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 13 सितम्बर 2004 को उत्तराखण्ड राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने वर्षा के अति तीव से अत्यन्त तीव दौर की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों की मनमानी पर लगाम: महंगी किताबों और अवैध वसूली पर जिलाधिकारी का सख्त रुख

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर जनपद में नदी-नालों का जलस्तर अधिक से अधिक बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30(2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित एवं बाल्यहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय/परिषदीय/सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रो का संचालन दिनांक 14.09.2024 (शनिवार) को बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, 5 जिलों में ओलावृष्टि व तेज हवाओं का अलर्ट।

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबनान अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल हरिद्वार में मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान को विश्वस्तरीय बनाकर उत्तराखंड बनेगा ज्ञान-विज्ञान का वैश्विक केंद्र: सीएम धामी।
Ad_RCHMCT