हल्द्वानी-आज उत्तराखंड रेसलिंग एंटरटेनमेंट द्वारा CWE Night of Warriors कार्यक्रम के दौरान यातायात डायवर्जन/ जीरो जोन/ पार्किंग व्यवस्था

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal.in

दिनांक 14-09-2024 को उत्तराखंड रेसलिंग एंटरटेनमेंट द्वारा CWE Night of Warriors कार्यक्रम के दौरान यातायात डायवर्जन/ जीरो जोन/ पार्किंग व्यवस्था

नोट- यह प्लान दिनांक 14-09-2024 को समय 15:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।

1-दोनहरिया तिराहा से एम0बी0 इंटर कॉलेज की ओर आने वाले समस्त वाहनों का प्रवेश सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

2-जगदंबा नगर पानी की टंकी तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर आने वाले समस्त वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

3-तिकोनिया चौराहा से कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

4- डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा ।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

5- कलावती चौराहा नवाबी रोड से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

           “पार्किंग व्यवस्था”

1-वीआईपी/पुलिस /प्रशासन/ मीडिया कर्मियों व आयोजनकर्ताओं के वाहन एम0बी0 इंटर कॉलेज के प्रथम गेट के अंदर पार्क किए जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

2-कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले लोगों के वाहन ठंडी सड़क /परख इमेजिंग सेंटर/शिव सुंदरम बैंकट हॉल/सन मेडिकोज के सामने/सरस्वती रेस्टोरेंट के पास निर्माणाधीन भवन/रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट पार्किंग/वीर शिवा स्कूल में पार्क किए जायेंगे।

3-समस्त प्रकार की बस और भारी (बड़े )वाहन महेंद्र सिंह के खाली प्लॉट में पार्क किए जाएंगे।

Ad_RCHMCT