बड़ी खबर-(उत्तराखंड) यहाँ कल विघालयों मे अवकाश घोषित,खराब मौसम के चलते जिलाधिकारी ने दिये आदेश

ख़बर शेयर करें -

राज्य मे हो रही बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग,देहरादून द्वारा दिनांक 05.07.2024 को अपरान्हः 02:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा/कुछ जगह भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कही कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। तद्भम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 06.07.2024 (शनिवार) को जनपद के समस्त शासकीय,अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

अतः मौसम विज्ञान विभाग,देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनाँक 06.07.2024 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय,अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Ad_RCHMCT