बड़ी खबर-भारी बारिश के मद्देनजर उधमसिंहनगर मे भी कल स्कूलों की छुट्टी,आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र, देहरादून से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05-07-2024 से दिनांक 09-07-2024 तक को जनपद में कहीं कहीं बहुत भारी से अत्यन्त भारी वर्षा (रेड एलर्ट) की सम्भावना व्यक्त की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किये जा रहे बुलेटिन एवं एडवाइजरी के आधार पर जनपद में विगत 02 दिनों में 51 मि०मी० एवं 32 मिमी. वर्षा दर्ज की गयी है और अभी वर्षा जारी है, के दृष्टिगत आपदा प्रवन्धन अधिनियम-2005 की धारा-30(2) में प्रदत्त शक्तियों और कृत्य के आधार पर छात्रहित को देखते हुए (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय/परिषदीय/सहायता प्राप्त /मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन दिनांक 06.07.2024 (शनिवार) को बन्द रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

अतएव निर्देशित किया जाता है कि समस्त तहसील एवं सम्बन्धित विभाग उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। यदि कोई विद्यालय उक्त आदेश की अवहेलना करता है तो आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अन्तर्गत उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी
Ad_RCHMCT