बड़ी खबर-(देहरादून) मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे बैठक, रामनगर: गर्जिया देवी मंदिर और गोला नदी क्षेत्र में सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal देहरादून- राज्य के मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में राज्य कार्यकारी समिति (SEC) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से जनपद नैनीताल के रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर क्षेत्र और गोला नदी से सटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर केंद्रित चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


मुख्य सचिव ने गर्जिया देवी मंदिर के मुख्य टीले के अवशेष सुरक्षात्मक कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर क्षेत्र की सुरक्षा राज्य के लिए प्राथमिकता है और इससे जुड़ी सभी परियोजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी


इसके साथ ही, लालकुआं के बनभूलपूरा रेलवे क्रॉसिंग से गोला पुल तक के मार्ग, जो गोला नदी के तेज बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है, उसकी मरम्मत और सुरक्षा कार्यों को भी गति देने के निर्देश दिए गए। इस संदर्भ में उन्होंने IIT रुड़की से हाइड्रोलॉजिकल स्टडी कराने और रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से सुरक्षात्मक कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां


बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव सचिन कुर्वे, श्रीधर बाबू अदांकी, विनोद कुमार सुमन सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT