परिवहन विभाग की बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई में 108 वाहनों के चालान, तीन वाहन सीज

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal हल्द्वानी- परिवहन विभाग के द्वारा सघन प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए 108 वाहनों के चालान किये और एक ट्रक , पिकअप और ई रिक्शा वाहन को सीज किया। आज सहायक परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री जितेंदर संगवान के द्वारा हल्द्वानी- नैनीताल और परिवहन कर

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

अधिकारी श्री नंदन प्रसाद के द्वारा नैनीताल भीमताल तथा श्री गोविंद सिंह के द्वारा हल्द्वानी कालाढूंगी मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया जिसमें बस, ट्रक, ऑटो, टैक्सी बाइक, ई रिक्शा, मैक्सी आदि वाहनों के टैक्स, फिटनेस, परमिट शर्तों का उल्लंघन, हेलमेट, नो पार्किंग, ओवरस्पीड आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इसमें 30 ओवरस्पीड वाहनो एवं 20 टैक्सी बाइक के परमिट शर्तों के उल्लंघन के अभियोग के चालान भी सम्मिलित है।


चेकिंग अभियान में परिवहन निरीक्षक श्री आरसी पवार ,श्री गिरीश कांडपाल , श्री नंदन रावत, श्री चंदन सुपयाल, श्री अनिल कार्की, श्रीचंदन ढैला, श्री अरविंद हयांकि, श्री गोधन सिंह ,श्रीमहेंद्र कुमार, श्री मो०दानिश आदि सम्मिलित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

Ad_RCHMCT