बड़ी खबर-(रेलवे न्यूज) कल इस नई रेलगाड़ी को सीएम धामी हरी झण्डी दिखाकर करेंगे रवाना,पढ़िये समय

ख़बर शेयर करें -

बरेली- मुख्यमंत्री, उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी 9 मार्च, 2024 को नई गाड़ी संख्या 15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस को 19.40 बजे टनकपुर रेलवे स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह सायं 7.00 बजे प्रारंभ होगा।

15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन 09 मार्च, 2024 से टनकपुर से प्रत्येक शनिवार को तथा 15019 देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन 10 मार्च, 2024 से प्रत्येक रविवार को निम्नवत किया जायेगाः-

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर दुग्ध संघ ने दिया सहयोग का भरोसा, 19 जून को होगा सुंदरकांड व विशाल भंडारा

15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस 09 मार्च,2024 से टनकपुर से 19.40 बजे प्रस्थान कर बनबसा से 19.52 बजे, खटीमा से 20.12 बजे, पीलीभीत से 20.50 बजे, भोजीपुरा से 21.30 बजे, बरेली सिटी से 22.15 बजे, बरेली जं0 से 22.38 बजे, दूसरे दिन चन्दौसी से 00.20 बजे, मुरादाबाद से 01.43 बजे, नजीबाबाद से 03.05 बजे, लक्सर से 04.07 बजे तथा हरिद्वार से 04.52 बजे छूटकर देहरादून 07.35 बजे पहुंचेगी ।

यह भी पढ़ें 👉  विकास को रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केंद्रीय व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की; चारधाम रूट पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश

वापसी यात्रा में 15019 देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 मार्च,2024 से देहरादून से 15.15 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 16.55 बजे, लक्सर से 17.33 बजे, नजीबाबाद से 18.08 बजे, मुरादाबाद से  20.05 बजे, चन्दौसी से 21.25 बजे, दूसरे दिन बरेली जं0 से 01.00 बजे, बरेली सिटी से 01.15 बजे, भोजीपुरा से 01.47 बजे, पीलीभीत से 02.35 बजे, खटीमा से 03.13 बजे तथा बनबसा से 03.36 बजे छूटकर टनकपुर 04.00 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नीट परीक्षा की तैयारियां पूरी: 11 केंद्रों पर 3874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 16 कोच लगाये जायेगें।

Ad_RCHMCT