बड़ी खबर- अचानक हाईटेंशन लाइन में हुआ धमाका, दो लोग जख्मी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के निकटवर्ती बेरीपड़ाव के 6 नंबर ट्यूबवेल में शुक्रवार को हाईटेंशन लाइन में धमाके के चलते अचानक करंट प्रवाहित हो जाने से पानी भर रहे एक महिला और पुरुष गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को 108 सेवा द्वारा तुरंत हल्द्वानी के अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे की है, जब ट्यूबवेल नंबर 6 के पास कुछ लोग पानी भर रहे थे। इसी समय, वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में तेज धमाका हुआ, जिसके परिणामस्वरूप ट्यूबवेल के पानी में करंट प्रवाहित हो गया। इस दौरान पानी भर रहे मजदूर कमल सक्सेना (35 वर्ष) और महिला पार्वती देवी (30 वर्ष) को करंट लग गया, जिससे दोनों बेहोश हो गए। 

यह भी पढ़ें 👉  ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों की लापरवाही पर जताई कड़ी नाराजगी, 15 दिनों में प्रदेशभर की जलापूर्ति योजनाओं के भौतिक सत्यापन के निर्देश

इस घटना से आस-पास हड़कंप मच गया। लोग तुरंत ट्यूबवेल के आसपास इकट्ठा हो गए और पुलिस प्रशासन व विद्युत विभाग को सूचना दी। तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलाया गया, और घायलों को डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

घटना के बाद मौके पर पुलिस, राजस्व विभाग और विद्युत विभाग के कर्मचारी पहुंच चुके हैं, और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

Ad_RCHMCT