बड़ी खबर-आज लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण

ख़बर शेयर करें -



25 अक्टूबर यानि आज मंगलवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण का प्रभाव उत्तराखंड में पड़ेगा जिसके कारण केदारनाथ और बदरीनाथ के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इस बीच कोई भी श्रद्धालु इनके दर्शन नहीं कर पायेंगे।


सूर्य ग्रहण को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समित के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि 25 अक्तूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण की वजह से बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सूर्य ग्रहण की अवधि समाप्त होने पर शाम को विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति होगी।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व की 80 वर्षीय हथिनी ‘सोनाकली’ का निधन: पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

सूर्य ग्रहण का समय शाम 4 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा, और शाम 5 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा। ये सूर्य ग्रहणलगभग चार घंटे का है। यह सूर्य ग्रहण देश कुछ हिस्सों से ही पूर्ण रूप से देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु 3 दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वगणना


जब धरती और सूर्य के बीच परिक्रमा करते हुए चंद्रमा आ जाता है तो इसे सूर्यग्रहण होता है। लेकिन इस बार का सूर्य ग्रहण पृथ्वी के हर हिस्से से नहीं दिखाई देगा। लेकिन यह ग्रहण यूरोप व एशिया के कुछ देशों से ही नजर आएगा। उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों से आंशिक सूर्य ग्रहण ही नजर आएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पुराने विवाद में नाबालिग पर ईंट से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, मुखानी पुलिस ने बरामद की ईंट


ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ कास नियमों का पालन करना आवश्यक होता है। जो व्यक्ति इस दौरान बताई गई सावधानियां का ध्यान नहीं रखता उसे ग्रहण के दुष्रभावों का सामना करना पड़ता है।

Ad_RCHMCT