बड़ी खबर- उत्तराखंड में इन आईएएस और पीसीएस अफसरों के बदले कार्यक्षेत्र

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने अफसरशाही पर बड़ा फेरबदल किया है। प्रदेश में 6 आईएएस और तीन पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और पौड़ी के संयुक्त मजिस्ट्रेट को स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही वेटिंग लिस्ट में बैठे तीन आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा, देहरादून के तीन पीसीएस अधिकारियों को भी तबादला किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम नैनीताल का सख्त एक्शन: होटल की लापरवाही पर अधिकारियों की टीम ने बोला धावा, लिया ₹16,000 का जुर्माना।

अल्मोड़ा की संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस वरुणा अग्रवाल को अब संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर नियुक्त किया गया है। पिथौरागढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस आशीष कुमार मिश्रा को संयुक्त मजिस्ट्रेट हरिद्वार बनाया गया है। पौड़ी की संयुक्त मजिस्ट्रेट आईएएस अनामिका को संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून का पद सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त, वेटिंग लिस्ट में शामिल तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं:

– आईएएस दीपक रामचंद्र सेठ को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  JEE (Advanced) 2026 परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट; एसपी ने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ली ब्रीफिंग।

– आईएएस राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत बनाया गया है।

– आईएएस अशिमा गोयल को संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल नियुक्त किया गया है।

देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने भी अपने जिले से तीन अधिकारियों के तबादले किए हैं:

– चकराता उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा को उप जिलाधिकारी डोईवाला नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सीबीएसई उत्तराखंड टॉपर अरीना रघुवंशी से दूरभाष पर की बात |

– अपर्णा ढौंडियाल को डोईवाला से चकराता उप जिलाधिकारी बनाया गया है।

– गौरी प्रभात को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पद से हटाकर कालसी उप जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उम्मीद जताई जा रही है कि इन तबादलों के बाद कई और आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर हो सकते हैं, और इसकी लिस्ट जल्द ही जारी की जा सकती है।

Ad_RCHMCT