देहरादून में 24-25 मई को जुटेगा देश: नशा मुक्ति को लेकर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का होगा आयोजन

ख़बर शेयर करें -

नशा मुक्त उत्तराखंड नशा मुक्त भारत के संकल्प को लेकर नशा मुक्ति जन जागरण संयुक्त अभियान समिति उत्तराखंड एवं राष्ट्रीय शराबबंदी संयुक्त मोर्चा नई दिल्ली द्वारा देहरादून जैन धर्मशाला में 24–25मई रविवार सोमवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजन समिति के सदस्य राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे जो अपने-अपने प्रदेशों में नशे के ख़िलाफ़ चलाए गए अभियानों के बारे में अपने अनुभवों को साझा करेंगे तथा संयुक्त रणनीति बनाकर आगे का रोड मैप तैयार करेंगे।
आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने बताया किसरकार द्वारा संचालित देसी ,विदेशी मदिरा एवं बार हो या सरकार द्वारा प्रतिबंध नशा ड्रग्स चरस, गांजा ,स्मैक ,हीरोइन, ब्राउन शुगर, नशे के इंजेक्शन, सूखा नशा सरकार द्वारा प्रतिबंधित होने के बावजूद शहर कस्बों गांव गली गली में सर्व सुलभ उपलब्ध हो जाने के कारण उसने बच्चे युवाओं को अपने गिरफ्त में ले लिया है। नशे के कारण जहां अपराध एवं दुर्घटना में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं नशे के बढ़ते चलन एवं उसे मिल रही सामाजिक मान्यता के कारण उसने सामाजिक ताना-बाना को भी भारी नुकसान पहुंचा रहा है जो हम सबके लिए चिंता का विषय है। नशा आज व्यक्तिगत समस्या न बनकर राष्ट्रीय समस्या बन गई है। नशे के अवैध कारोबार में लगे तस्कर माफिया ने पूरे शासन प्रशासन एवं सिस्टम को अपने नियंत्रण में ले लिया है। सरकार की नीति एवं नीयत में खोट होने के कारण नशे के वैध एवं अवैध कारोबार में लगे लोग फल फूल रहे हैं तथा सामाजिक धार्मिक राजनीतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर दान दक्षिणा भंडारा आयोजित कर सामाजिक मान्यता प्राप्त कर सिस्टम के अंदर घुस गए हैं जो दीमक की तरह सामाजिक राजनीतिक व्यवस्था को खत्म करने का काम कर रहे हैं। राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने सामाजिक ,सांस्कृतिक, शैक्षणिक ,व्यापारिक, छात्र कर्मचारी महिला किसान मजदूर संगठनों से आवाहन किया है कि नशे के खिलाफ एकजुट होकर नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त उत्तराखंड मुहिम का हिस्सा बने तथा 24, 25 मई को देहरादून में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में बढ़-चढकर हिस्सेदारी करें।
पत्रकार वार्ता में आसिफ ,लालमणि,चिंताराम,एस आर टम्टा आदि

Ad_RCHMCT