CBSE ने Class XII Board Exams 2026 के लिए ऑन-स्क्रीन मार्किंग, स्कैन कॉपी, वेरिफिकेशन और री-इवैल्युएशन की सुविधा घोषित की।

ख़बर शेयर करें -


नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम के बाद विद्यार्थियों के लिए कई समर्थन उपाय जारी किए हैं। इसमें मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सटीक और छात्र-केंद्रित बनाने पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश


बोर्ड के अनुसार, evaluated answer book की scanned copy प्राप्त करने की सुविधा 19 मई 2026 से 22 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगी। इसके लिए शुल्क 100 रुपये रखा गया है। यह सुविधा रात 11:59:59 बजे तक ली जा सकेगी।


इसके बाद issues observed के verification के लिए 26 मई 2026 से 29 मई 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा। इस चरण का शुल्क भी 100 रुपये प्रति विषय निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम


री-इवैल्युएशन के लिए शुल्क 25 रुपये प्रति प्रश्न रखा गया है। यदि री-इवैल्युएशन के बाद अंक बढ़ते हैं, तो शुल्क वापस किया जाएगा।


CBSE ने कहा है कि ये प्रावधान छात्रों को निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया का भरोसा देने के लिए हैं। पोस्ट-रिजल्ट डिक्लेरेशन सुविधाओं से जुड़ा नोटिस CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Ad_RCHMCT