उत्तराखंड में कल देहरादून समेत सात जिलों में हल्की वर्षा-बर्फबारी, पर्वतीय जिलों में 40-50 किमी/घंटा हवाओं का वॉच अलर्ट।

ख़बर शेयर करें -



कल का मौसम पूर्वानुमान
देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की-हल्की वर्षा/गरज के साथ वर्षा/बर्फबारी (4500 मीटर से ऊपर) की संभावना है। शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।


चेतावनी
उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा की झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ​नकलविहीन और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए नैनीताल पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग के बाद ही केंद्रों में मिल रहा अभ्यर्थियों को प्रवेश


तापमान का रुख
पिछले 24 घंटों में मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में यह सामान्य से काफी कम से लेकर सामान्य से अधिक तक दर्ज किया गया। अगले 4-5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4°C की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  जमीनी मुख्यमंत्री: खटीमा में सीएम धामी ने खुद खेत में चलाया टिलर; गोबर की खाद डालकर दिया जैविक खेती का संदेश


देहरादून स्थिति
देहरादून में मुख्यतः साफ से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान लगभग 37°C और न्यूनतम तापमान करीब 21°C रहने का अनुमान है।
आज सुबह तक जखोली में 28 मिमी, उत्तरकाशी में 19 मिमी और पौड़ी में 5.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Ad_RCHMCT