आज दिनांक 17/5/2026 को समय सुबह 7.30 बजे कालर इरफान अली द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी कि उसके भतीजे ने फांसी लगा ली है। उक्त सूचना पर ssi नवीन बुधानी, चौकी प्रभारी मीना रावत, SI गणेश पांडे द्वारा मौके पर जाकर देखा मृतक निवासी कटोराताल नई बस्ती निकट पोस्टमार्टम हाउस उम्र 17 वर्ष का शव परिजनों द्वारा उतारकर नीचे रखा है। मृतक के गले में Ligature Mark स्पष्ट दिख रहा है इसके अतिरिक्त कोई अन्य जाहिरा चोट के निशान नहीं है। परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक का लड़की से प्रेम प्रंसग चल रहा था। जिस कारण वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा आदि की कार्यवाही की जा रही है।




