पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय ने केदारनाथ पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

ख़बर शेयर करें -

श्रद्धालुओं के सुगम दर्शनों के लिए प्रभावी लाइन व्यवस्था व भीड़ प्रबन्धन के दिए गए निर्देश।

आज दिनांक 17 मई 2026 (रविवार) को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र उत्तराखण्ड राजीव स्वरूप महोदय केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मन्दिर दर्शनों हेतु की गई लाइन व्यवस्था, आस्था पथ की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं की एन्ट्री व एक्जिट की व्यवस्थाओं सहित दर्शनों को पहुंच रहे हरेक श्रद्धालु के सुगम दर्शनों हेतु की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होने ड्यूटीरत पुलिस बल से संवाद करते हुए कर्तव्य निर्वहन में आ रही चुनौतियों का फीडबैक लिया गया। उन्होंने ड्यूटीरत पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए पुनः दोहराया कि आप लोग सौभाग्यशाली हैं जो कि यहां पर सेवा करने का आपको मौका मिल रहा है। जैसा कि आप देख पा रहे हैं श्रद्धालुओं का यहां पहुंचने का सपना होता है और वे अपनी कई साल की योजनाओं के उपरान्त बाबा के दर्शनों को पहुंचते हैं, ऐसे में हमें उनकी भावनाओं का ध्यान रखते हुए न केवल मंदिर दर्शन में सहायता करनी है बल्कि उनकी किसी भी प्रकार की समस्या का निराकरण भी करना है। सेवा भाव मन से होना चाहिए। अब तक के इन 26 दिनों में पुलिस टीम द्वारा की गई ड्यूटियों की सराहना करते हुए और अधिक जिम्मेदारी से तथा प्रतिदिन सामने आने वाली चुनौतियों के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस उपाधीक्षकों को निर्देशित किया कि वे प्रति दिवस आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्वयं संवाद स्थापित करें, उनकी आवश्यक मदद करें तथा अधीनस्थ पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करें।
एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने बताया कि जनपद स्तर पर प्रतिदिवस यात्राकाल में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को Police Personnel of the Day के तौर पर सम्मानित किया जा रहा है। अब तक 41 पुलिस कार्मिक सम्मानित किए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र महोदय ने पुलिस जवानों से संवाद कर उनकी स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी ली गई। उन्होने एसपी रुद्रप्रयाग को निर्देशित किया गया कि रोटेशन के आधार पर पुलिस बल की ड्यूटी बदली सुनिश्चित की जाए। साथ ही पुलिस बल को उच्च कैलोरी युक्त भोजन सहित इनके कल्याण के दृष्टिगत कार्य किए जाएं। पुलिस बल को उच्च मनोबल के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत: गोल्ज्यू महोत्सव 2026 में आज से सजेगी ‘स्टार नाइट्स’ की महफिल, लोक संस्कृति और सुरों का होगा संगम।

पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र उत्तराखण्ड श्री राजीव स्वरूप ने बताया कि ” उन्होने श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऋषिकेश से सोनप्रयाग और केदारनाथ धाम तक सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। धाम में भीड़ प्रबंधन, लाइनों में प्रतीक्षा समय कम करने और व्यवस्थित एंट्री-एग्जिट के लिए बीकेटीसी, पुरोहित समाज और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कर उचित दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।” ​

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में अब बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलेगी प्राथमिकता।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक संजय उप्रेती, पुलिस उपाधीक्षक उमेश मलिक, निरीक्षक यात्रा मुकेश चौहान, चौकी प्रभारी केदारनाथ कुलदीप पंत सहित यात्रा व्यवस्थाओं के संचालन में लगे पुलिस, पीएसी, फायर, एलआईयू, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, होमगार्ड्स व पीआरडी जवान मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीन उत्तराखंड: प्रदेश में बनेगा फास्ट चार्जिंग स्टेशनों का मजबूत नेटवर्क, सूचना विभाग में हर शनिवार को रहेगा ‘नो व्हीकल डे’।

Social Media Cell Police Office Rudraprayag

Ad_RCHMCT