बड़ी खबर-आज फिर रामनगर में  मदरसों का औचक निरीक्षण, एक मदरसा सील – दो दुकानों के घरेलू गैस सिलेंडर भी सीज

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर:आज फिर उप जिलाधिकारी रामनगर के निर्देशन में एक विशेष टीम द्वारा पांच मदरसों का औचक निरीक्षण किया गया। इस अभियान में तहसीलदार रामनगर, सहायक अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जसविन्दर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद, पुलिस विभाग से उप निरीक्षक एवं राजस्व उप निरीक्षक राहुल आर्या, दीपक कुमार एवं दीपक टम्टा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

निरीक्षण के दौरान मदरसा गुलशन ए गोसिया, जो कि नूरी मस्जिद, खताड़ी, रामनगर के परिसर में स्थित है, में अनियमितताएं पाए जाने पर उसे तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इसके साथ ही नूरी मस्जिद के समीप स्थित दो दुकानों में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर उन्हें भी सीज कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

पूर्व में दिए गए प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन में, ग्राम पूछड़ी के समीप स्थित वन ग्राम में मदरसा ख्वाजा गरीब नवाज (पूछड़ी नई बस्ती) एवं मदरसा रजा दारुल उलूम (छप्पर वाली मस्जिद, रामनगर) द्वारा अपने संस्थानों को स्वतः बंद कर दिया गया था। निरीक्षण दल द्वारा मौके पर जाकर दोनों मदरसों के बंद होने की पुष्टि की गई।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई सुरक्षा एवं नियमों के अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु की गई है। ऐसे औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Ad_RCHMCT