बड़ी खबर-(देहरादून) राज्य के खिलाडियों के लिए कल है ऐतिहासिक दिन,आउट ऑफ टर्न जॉब के तहत खिलाडियों को विभिन्न सरकारी नौकरियों में मिलेंगे नियुक्ति पत्र,देखिये सूची

ख़बर शेयर करें -

खिलाडियों और खेल के हितों को सुरक्षित करने के लिए राज्य सरकार है प्रतिबद्ध-रेखा आर्या

राज्य के खिलाडियों के लिए कल है ऐतिहासिक दिन,आउट ऑफ टर्न जॉब के तहत खिलाडियों को विभिन्न सरकारी नौकरियों में मिलेंगे नियुक्ति पत्र

देहरादून:-कल मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या खेल नीति-2021 के अन्तर्गत राज्य के  विशिष्ट खिलाड़ियों को “आउट ऑफ टर्न जॉब”के नियुक्ति पत्र दिए देंगे।इस अवसर पर खेल मंत्री ने समस्त खिलाडियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में खेल व खिलाडियों के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

खिलाडियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब दिए जाने का निर्णय ऐतिहासिक है।साथ ही कहा कि राज्य सरकार द्वारा खिलाडियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है।राज्य सरकार ने खिलाडियों के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब देकर उनके भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

राज्य सरकार व खेल विभाग सरकारी नौकरियों में अधिक से अधिक खिलाडियों की भागीदारी हो इसके लिए लगातार प्रयासरत है।

Ad_RCHMCT