बड़ी खबर-(उत्तराखंड) भारी बारिश को लेकर आधा दर्जन से अधिक जिलों मे मंगलवार को स्कूलों मे अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के पर्वतीय जिलों में हालात सबसे अधिक गंभीर हैं, जहां तेज बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर हैं। इसके अलावा, कई क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों में रेड अलर्ट तो कुछ में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

बारिश की संभावना को देखते हुए पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंहनगर, टिहरी, बागेश्वर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली जिलों में जिला प्रशासन ने 2 सितंबर (मंगलवार) को सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक के लिए लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि मौसम को देखते हुए सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें। वहीं, आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट मोड पर हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Ad_RCHMCT