बड़ी खबर-(उत्तराखंड) यहाँ भी शनिवार को सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित

ख़बर शेयर करें -

​cotbetthalchal बागेश्वर

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा 29 अगस्त 2025 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 30 अगस्त 2025 को जनपद बागेश्वर के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा/गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

इस चेतावनी के मद्देनजर, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने 30 अगस्त 2025, शनिवार को सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और निजी स्कूलों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

आदेश में मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही, आदेश का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

आज्ञा से,
जिलाधिकारी बागेश्वर।

Ad_RCHMCT