बड़ी खबर-(उत्तराखंड) सोलर प्लॉट लगवाने के नाम पर पैसे हड़पने तथा पैसे वापस मांगने पर गाली गलौच कर धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal uttarakhand- युद्धवीर पुष्पवाण निवासी किमाणा, जिला रुद्रप्रयाग हाल बद्री केदार मन्दिर समिति द्वारा थाना ऊखीमठ पर तहरीर दी गयी थी कि उनको व मुख्य पुजारी जी को उनके घर पर सोलर प्लॉट लगवाने के लिए एक व्यक्ति सागर नारायण तिवारी को अलग-अलग किश्तों में सात लाख रुपये दिये गये थे, परन्तु उसके द्वारा न ही सोलर प्लॉट लगाया गया और उल्टा पैसे वापस मांगने पर गाली गलौच व धमकी देने लगा। इनके स्तर से उक्त व्यक्ति को सारी धनराशि ऑनलाइन भेजी गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  आरोग्यम योगा द्वारा एक शाम देश के नाम कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और महिलाओं ने योगाभ्यास के जरिए किया देशभक्ति का प्रदर्शन

उक्त सम्बन्ध में तहरीर प्राप्त होने पर थाना ऊखीमठ पर दिनांक 19 सितम्बर 2025 को मु.अ.सं. 20/2025 धारा 318(4), 316(2), 352, 351(2) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत विवेचना प्रचलित की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर रामनगर के जंगलों में पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त फायरिंग, घेराबंदी कर वांटेड को गोली मारकर पकड़ा।

विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त द्वारा उपयोग में लाये जा रहे मोबाइल नम्बरों के आधार पर इसके वर्तमान निवास के पते गुरुग्राम से गिरफ्तार कर आज मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेजा गया है।

अभियुक्त का विवरण –
सागर नारायण तिवारी पुत्र श्री श्याम नारायण तिवारी निवासी फ्लैट नम्बर 3, ब्लॉक बी, चन्द्रानगर अपार्टमेंट, शिवपुर, तराना वाराणसी (उत्तर प्रदेश) उम्र 32 वर्ष हाल निवास गुरुग्राम हरियाणा।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
उपनिरीक्षक सतीश चन्द्र शाह, चौकी प्रभारी चोपता, थाना ऊखीमठ अपर उपनिरीक्षक अनिल कुमार, थाना ऊखीमठ।
मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, थाना ऊखीमठ।

Ad_RCHMCT