बड़ी खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र (Admit- card) किये जारी,ऐसे करें डाउनलोड

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड corbetthalchal.in

उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुल्मनायक (पी०ए०सी०/ आई०आर०बी०) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024

एत‌द्वारा सूचित किया जाता है कि उप निरीक्षक (नागरिक पुलिस/अभिसूचना), गुल्मनायक (पी०ए०सी०आई०आर०बी०) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी परीक्षा-2024 के रिक्त 222 पदों हेतु प्रकाशित विज्ञापन संख्या- A-3/DR/SL/E-5/2023-24 दिनांक 31 जनवरी 2024 के सापेक्ष पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन दिनांक 20 फरवरी, 2024 तक आमंत्रित किये गये थे। प्रश्नगत परीक्षा हेतु शारीरिक नाप-जोख एवं दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 02 सितम्बर, 2024 से पुलिस विभाग द्वारा कराया जाना है। उक्त परीक्षा में औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थी दिनांक 23 अगस्त, 2024 (शुक्रवार) से आयोग की वेबसाइट से psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा पृथक से प्रवेश पत्र (Admit- card) प्रेषित नहीं किये जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर वालों के लिए बड़ी खबर! अब इतनी हुई किन्नरों की बधाई राशि, नियम तोड़ा तो होगी जेल!

अभ्यर्थी अपने साथ सूक्ष्म जलपान एवं अन्य व्यवस्था स्वयं करते हुए ससमय परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  डिजिटल सेंटर्स पर सजेगा योग का मंच: उत्तराखंड के सैकड़ों CSC केंद्रों पर कल आयोजित होंगे भव्य योग शिविर; पीएम मोदी के कार्यक्रम का होगा सीधा प्रसारण
Ad_RCHMCT