हल्द्वानी में बड़ा हादसाः ट्रेन की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दिल्ली से काठगोदाम जा रही रानीखेत एक्सप्रेस मंगलवार सुबह एक हादसे का कारण बन गई, जब ट्रेन ने इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास पटरी किनारे चल रहे दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 02 वारंटी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 5 बजे के आसपास हुई। ट्रेन की चपेट में आए दोनों युवकों को तत्काल हल्द्वानी रेलवे स्टेशन लाया गया। वहां से जीआरपी की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर नगर निगम: पर्यावरण मित्रों को दिवाली पर वेतन-बोनस न देने पर भड़के पार्षद, MSWM कंपनी का ठेका निरस्त करने की मांग

इलाज के दौरान जीशान (20 वर्ष) पुत्र असफर खां, निवासी कांटा शनि बाजार रोड, इन्द्रानगर ने दम तोड़ दिया। वहीं मोहसिन (25 वर्ष) पुत्र अमीर अहमद, निवासी उत्तर उजाला की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में निर्माणाधीन भवन में गार्ड से मारपीट कर लूट करने वाले 4 शातिर गिरफ्तार: कॉपर वायर बरामद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Ad_RCHMCT