उत्तराखंड में फिर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक भिड़ंत में एक चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। ताजा मामला श्रीनगर (गढ़वाल) का है, जहां मंगलवार सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

हादसा देवप्रयाग के पास मूल्यगांव स्थित पतंजलि आश्रम के निकट हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रक देवप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। दोनों ट्रकों की आमने-सामने से हुई भीषण टक्कर में एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हादसे में ट्रक चालक ताजबर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ट्रक के चालक महावीर महर, पुत्र सुर्जन सिंह, निवासी ग्राम ज्ञानासु (टिहरी), गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लखपत सिंह बुटोला के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया है।

Ad_RCHMCT