दीजिए बधाई-अल्मोड़ा पुलिस की ममता खाती ने अमेरिका में लहराया देश का परचम, जीते 01 स्वर्ण व 05 रजत पदक, वीडियो

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा पुलिस की महिला आरक्षी ममता खाती ने अमेरिका में लहराया देश का परचम

बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 एथलेटिक्स में जीते 01 स्वर्ण व 05 रजत पदक

दिनांक 27 जून 2025 से 7 जुलाई 2025 तक अमेरिका के बर्मिंघम अलबामा शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 में 70 से अधिक देशों के लगभग 8500 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी को जर्मनी में मिला ₹3.30 लाख का पैकेज: सीएम धामी से मिलीं नर्स सपना राणा; राज्य सरकार की वैश्विक रोजगार योजना का दिखा बड़ा असर



जिसमें जनपद अल्मोड़ा पुलिस लाइन में नियुक्त महिला आरक्षी ममता खाती ने एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 01 स्वर्ण व 05 रजत पदक अर्जित कर देश,राज्य और उत्तराखंड पुलिस व जनपद पुलिस का मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खलबली! फोन पर गाली और जान से मारने की धमकी देने वाला आखिर पंतनगर से दबोचा गया, जानिए कौन है ये रहीम खान?

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा बर्मिंघम में आयोजित वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स 2025 एथलेटिक्स में 01 स्वर्ण व 05 रजत पदक जीतकर जनपद पुलिस का नाम रोशन करने वाली महिला आरक्षी ममता खाती को बधाई देते हुए आगामी प्रतिस्पर्धाओं के लिए शुभकामनाएं दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: समाज कल्याण विभाग और एलिम्को ने 480 लाभार्थियों को बांटे कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण
Ad_RCHMCT