यहां पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, भारी मात्रा में चरस के साथ एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने एक तस्कर को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया है। टीम को एसएसपी ने ईनाम देने की घोषणा की है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान गुलरघट्टी स्थित घर पहुंचे तो घर के बाहर 01 व्यक्ति खड़ा दिखायी दिया । जो पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा ,उक्त व्यक्ति के कन्धे पर एक काले रंग का बैग टंगा था , तत्काल ही उक्त व्यक्ति के पास पहुंचकर उसे पकड़े लिया ।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

बैग के बारे में सख्ती से पूछा तो उसने बैग में चरस होना बताया। बरामद चरस 5 किलो 400 ग्राम बताई जा रही है। इस पर तस्कर शाहरुख पुत्र  रईस अहमद निवासी भगवानदास की चक्की के पास गुलरघट्टी रामनगर को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

पुलिस टीम को एसएसपी पंकज भट्ट ने पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसएसआई अनीश अहमद, एसआई कश्मीर सिंह, रेनू सिंह, हेड कांस्टेबल हेमन्त सिंह, कांस्टेबल गगन भण्डारी, संजय सिंह , विजेन्द्र सिंह, मेघा विष्ट शामिल रहे।

Ad_RCHMCT