(बिग ब्रेकिंग) नैनीताल:-सुबह-सुबह कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में 4 व्यक्ति घायल,पुलिस के जवानों ने रेस्क्यू कर ऐसे बचाई जान,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

कैंची धाम के पास कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में 4 व्यक्ति घायल, भवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया नजदीकी अस्पताल और बच गई चारो घायलों की जान

मंगलवार की प्रातः कैंची धाम भवाली के पास मोड़ पर कार से कैंची धाम दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की कार संख्या UP 32ML5091 में ट्रक संख्या UK 04TB 9602 की जबरदस्त टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

जिससे कार मौके पर ही रोड में पलट गई कार सवार चार व्यक्ति अमाश जायसवाल , गर्व पांडे , सुनीता पांडे, निशी गुप्ता निवासीगण लखनऊ उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली उमेश कुमार मलिक में नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार एवम भवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू कर नजदीकी भवाली अस्पताल पहुंचा कर सकुशल बचाया गया। उसके साथ दुर्घटना स्थल के पास यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति
Ad_RCHMCT