बिग ब्रेकिंग:-यहाँ कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर,माल उड़ाकर नौ दो ग्यारह होने वाले जहर खुरानी को कोतवाली पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर,माल उड़ाकर नौ दो ग्यारह होने वाले जहर खुरानी को कोतवाली लालकुआं पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

दिनांक- 12/3 /2023 को वादी वीर बहादुर देवकोटा पुत्र सतवीर देवकोटा निवासी ग्राम क्योरा भवाली मूल निवासी ग्राम व थाना वरदिया नेपाल राष्ट्र द्वारा कोतवाली लालकुआं में  में आकर तहरीर दी गई कि

दिनांक- 09-03- 2023 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी व उसके दोस्त पुणे रावत को हल्द्वानी से नेपाल जाते समय हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन के पास ही कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उनको नशा होने पर

रास्ते हल्दूचौड क्षेत्र के मोटहल्दू के आस -पास में दोनों की जेब से कुल ₹13500/ तथा एक मोबाइल कीपैड चोरी कर ले जाने तथा वादी व उसके दोस्त को नशे की हालत में हल्दूचौड क्षेत्र में छोड़ जाने के संबंध में दाखिल की।

दाखिल तहरीर के आधार पर कोतवाली लालकुआं पर मुकदमा FIR No-  61/23 धारा- 328/379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जहर खुरानी को तत्काल गिरफ्तार किए जाने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक अपराध/ यातायात नैनीताल, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी जनपद नैनीताल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं जनपद नैनीताल के निर्देशन तथा डी.आर. वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ, हरेंद्र नेगी व0उ0नि0 कोतवाली लालकुआं के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ के द्वारा मय पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी, पूछताछ व गहनता से सीसीटीवी फुटेज आदि के अवलोकन के पश्चात मुखबिर की सूचना पर

सोमवार को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर यात्री से पैसे व मोबाइल चोरी की घटना में प्रकाश  में  अभियुक्त हेमराज सिंह पुत्र बल बहादुर सिंह निवासी ग्राम महावे जिला दैलेख नेपाल राष्ट्र उम्र 22 वर्ष को चोरी गए कुल रुपए 9500/ तथा कीपैड मोबाइल  के साथ बनभूलपुरा से रेलवे स्टेशन हल्द्वानी की ओर जाने वाले पटरी पर पकड़ कर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी तथा अभियोग के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा 2500/ रुपए के इनाम की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

गिरफ्तार अभियुक्त—
हेमराज सिंह पुत्र बल बहादुर सिंह निवासी ग्राम महावर जिला दैलेख नेपाल राष्ट्र उम्र 22 वर्ष

गिरफ्तारी पुलिस टीम
1- उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह
2- कॉन्स्टेबल चंद्रशेखर
3- कॉन्स्टेबल आनंदपुरी
4- कॉन्स्टेबल प्रदीप
5-कॉन्स्टेबल अनिल शर्मा

Ad_RCHMCT