युवक के हाथ से मोबाइल झपट ले गए बाइक सवार, पलक झपकते ही हुए चंपत

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। दो बाईक सवार युवक रविवार सुबह एक युवक से उसका मोबाईल छीनकर फरार हो गये। युवक समेत अन्य राहगीरों ने लुटेरों का पीछा भी किया, मगर वे फरार होने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत मौहल्ला रामनगर का है। घटना की बाबत गंगनहर पुलिस ने बताया कि आज सुबह 10 बजे तुषार मंचन्दा निवासी रामनगर अपने घर से मोबाईल पर बातें करता हुआ पैदल जा रहा था,

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

तभी पीछे से 2 बाईक सवार युवक आये थे, इसके बाद बाईक सवार युवकों ने तुषार मंचन्दा का मोबाईल छीन लिया था और इसके बाद वे देहरादून रोड की ओर फरार हो गये। पुलिस द्वारा लेटेरों की तलाश की जा रही है।

Ad_RCHMCT