चार महिलाओं को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी का यहां पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद की गंगोलीहाट तहसील के बुरसुम गांव में पत्नी, ताई, बहन व भाभी की हत्या करने के आरोपी ने दिल दहला देने वाले कांड को अंजाम देने के बाद आत्महत्या कर ली थी। इसका खुलासा हो गया है। खबर आ रही है कि आरोपी का शव रामगंगा किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला मिला है।

मालूम हो कि हत्यारोपी की तलाश में काफी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई थी। ड्रोन से भी उसकी खोजबीन की जा रही थी। गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी ने संतोष राम के शव मिलने की पुष्टि की है। गौरतलब है कि बुरसम गांव के चंतोला तोक निवासी संतोष कुमार ने 12 मई की सुबह दुपट्टे से गला घोंट पत्नी चंद्रकला को मार दिया था। उसके बाद बड़ियाठ से काटकर पड़ोस में रहने वाली ताई हेमंती देवी, चचेरी भाभी रमा देवी, मायके में आई चचेरी बहन माया देवी की हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: तराई पश्चिमी वन प्रभाग की सख्ती का असर, खनन राजस्व में हुई ऐतिहासिक वृद्धि, देखें क्या है वजह?

चार हत्याएं करने के बाद से वह फरार हो गया। घटना से सनसनी फैल गई थी। तब से पुलिस उसे तलाश करने में जुटी हुई थी। पुलिस हत्यारोपी के आत्महत्या करने की आशंका के नजरिए से भी तलाशी अभियान में जुटी हुई थी। अंदाजा लगाया जा रहा था कि घटना को अंजाम देने के बाद वह खुद ही आत्महत्या कर सकता है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार खौफ में है।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

अपनी सौतेली मां हेमंती देवी, पत्नी रमा देवी और बहन माया देवी की हत्या होने से प्रकाश राम भयभीत और गहरे सदमे में है। आरोपी से बचने के लिए प्रकाश रविवार को अपनी मां बसंती देवी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल कोठेरा गांव चला गया है। बताया जाता है कि एक साल पहले भी आरोपी संतोष ने उसके साथ मारपीट की थी। तब भी वह खौफ के कारण पत्नी और बच्चों के साथ दो माह तक ससुराल में रहा था।

Ad_RCHMCT