भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने त्रिवेंद्र रावत को दी नसीहत, कहा- संयम से रखें बयान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों राजनीतिक हलकों में एक बार फिर वाकयुद्ध छिड़ा हुआ है, जिससे राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा अवैध खनन पर राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करने के बाद भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन पर तंज़ कसा है।

 भट्ट ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को संयमित रूप से अपनी बात रखनी चाहिए और खनन व अधिकारियों पर त्रिवेंद्र रावत की टिप्पणियां परोक्ष रूप से असमंजस पैदा कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सोमवार को पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह अब व्यक्तिगत विरोध की राजनीति करने लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

यह विवाद तब बढ़ा जब त्रिवेंद्र रावत ने लोकसभा में अवैध खनन का मुद्दा उठाया और राज्य सरकार पर सवाल उठाए। इसके बाद उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और खनन सचिव बृजेश कुमार संत ने इस पर पलटवार किया।

बात तब और बढ़ गई जब बृजेश कुमार संत के बयान पर त्रिवेंद्र रावत ने सोशल मीडिया पर एक और टिप्पणी की, जिससे यह मामला अब “त्रिवेंद्र रावत वर्सेस ब्यूरोक्रेट्स” का रूप लेने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

राज्य में अवैध खनन के इस मामले ने अब एक नई राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है और इसे लेकर विभिन्न पक्षों में बयानबाजी जारी है।

Ad_RCHMCT